Weather Update: MP में अगले 10 दिनों में तापमान बढ़ेगा 43-44 डिग्री तक लेकिन13 अप्रैल के बाद बारिश की प्रबल संभावना

156

Weather Update: MP में अगले 10 दिनों में तापमान बढ़ेगा 43-44 डिग्री तक लेकिन13 अप्रैल के बाद बारिश की प्रबल संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

Weather Update: MP में अगले 10 दिनों में तापमान 43-44 डिग्री तक जा सकता है लेकिन 13 अप्रैल के बाद बारिश की भी प्रबल संभावना है।

मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में बादलों का फैलाव है। यह बादल दक्षिण से आकर महाराष्ट्र के रास्ते पूर्व की ओर रुख कर रहे हैं। आज मध्य प्रदेश के उत्तर- पश्चिम भाग में मौसम साफ रहेगा, हल्के बादल रहेंगे। वहीं दक्षिण से पूर्व की ओर बादलों का फैलाव रहेगा। खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, जबलपुर सागर उमरिया आदि में हल्की बारिश की संभावना रहेगी। तापमान में हल्का उतार चढ़ाव आएगा।

अगले 10 दिनों तक प्रदेश में तापमान बढ़ेगा 43/44 डिग्री तक तापमान जा सकता है।

 

13 अप्रैल के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल बिहार के रास्ते मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, इलाकों में बारिश कर सकते हैं। यह स्थिति 13 से 17 अप्रैल तक बन सकती है। इससे बढ़ते तापमान में नियंत्रण आ सकता है।

भारत के उत्तरी भाग में पश्चिम विक्षोभ से आ रहे बादलों के कारण कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में मौसम में परिवर्तन होगा। लद्दाख में 3 और 4 अप्रैल को बर्फबारी की संभावना है, कश्मीर में बारिश की संभावना रहेगी जबकि हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा यहां ठंड वातावरण कायम रहेगा।

भारत की दक्षिणी भाग में बादल सक्रिय है केरल में कई स्थानों पर गरज बरस के साथ बारिश होगी। कर्नाटक के दक्षिण – पूर्वी भाग और तेलंगाना में भी बारिश के आसार हैं। तमिलनाडु के पश्चिमी भाग में छुटपुट बारिश गरज बरस के साथ हो सकती है।