Weather Update: MP में 27 फरवरी से और आयेगा तापमान में उछाल

508

Weather Update: MP में 27 फरवरी से और आयेगा तापमान में उछाल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान इन दिनों 30 से 32 डिग्री के बीच चल रहा है। एक सप्ताह बाद यानी 27 फरवरी से अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल आ जाएगा। टाइम एंड डेट ऑनलाइन साइड के अनुसार 27 फरवरी से ग्वालियर में तापमान 36/17, भोपाल 36/20, इंदौर 36/19 और जबलपुर में 38/18 तक जाने की संभावना है। प्रदेश में 26/27 को आसमान में बादल भी छाएंगे।

 

अगले सप्ताह से उत्तर भारत में भी परिस्थितियों बदलेंगी। लद्दाख में तो लगातार बारिश और बर्फबारी की स्थिति बनेगी, जबकि 24 फरवरी से कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल घने रूप से छाएंगे। 26 के बाद यहां भी तेज बारिश की संभावनाएं जन्म लेगी।

पंजाब में भी बारिश की संभावना अगले सप्ताह बनने वाली है, लेकिन दिल्ली में सिर्फ बादल छाएंगे। छुटपुट बारिश की संभावना 25 से 28 फरवरी के बीच रहेगी।

भारत के दक्षिण महासागर में पूर्व की तरफ चक्रवातों की स्थितियां कायम है जिसके कारण पूर्व से दक्षिण की ओर बादलों को अभी विराम मिला हुआ है इसलिए भारत के दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना अभी नहीं है।