WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने पटवारी को ₹23 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा!

Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने पटवारी को ₹23 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा!

 

Shivpuri : यहां लोकायुक्त ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। जिले के पिछोर कस्बे के पटवारी का नाम दिग्विजय सिंह परिहार है। उसने नामांतरण के लिए ₹25 हजार रिश्वत की मांगी थी। 23 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

बताया गया कि पटवारी दिग्विजय सिंह परिहार ने एक दूसरे पटवारी प्रहलाद वर्मा के ठिकाने पर रिश्वत लेने के लिए फरियादी को बुलाया था। रिश्वत लेनदेन के समय दूसरा पटवारी प्रहलाद वर्मा भी मौजूद था। फरियादी से पटवारी प्रहलाद पटेल ने रिश्वत के रुपए लिए थे। फरियादी का नाम शंकर लोधी है।

फरियादी ने पटवारी को पहले 2 हजार रुपए दिए थे। बाकी 23 हजार रुपए लेने के लिए पटवारी ने फरियादी को बुलाया। इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त से कर दी गई। शिकायत का सत्यापन किए जाने के बाद जब मामले की जांच की गई तो पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए। लोकायुक्त द्वारा पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।