Weather Update: पूरे भारत में इस बार 45 डिग्री से अधिक नहीं है गर्मी, बारिश ज्यादा होगी

1117

Weather Update: पूरे भारत में इस बार 45 डिग्री से अधिक नहीं है गर्मी, बारिश ज्यादा होगी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारतवर्ष में इस बार गर्मी कम है। जिन राज्यों में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है वहां भी 45 डिग्री से अधिक पारे में उछाल नहीं आएगा। वहीं मध्य प्रदेश में ग्वालियर में अधिकतम पारा 43 और इंदौर में 40/41 के बीच चलेगा। दिल्ली जरूर तपेगा मगर वहां भी 44 डिग्री से अधिक पारा नहीं जा पाएगा।

*आम के मोर से अनुमान*
प्रकृति का एक अनुमान आम के मोर से भी लग रहा है। अनुभवी लोगों को मानना है जब-जब आम में मोर भरपूर आते हैं तब तक बारिश, आंधी तूफान के साथ बहुत होती है। इस बार आम के वृक्षों में मोर बहुतायत आए हैं। यानी आम की आवक बार अच्छी रहेगी। आम के मोर के बारे में कयास यह लगाए जाते हैं कि यदि सभी मोर आम बन जाए तो वृक्ष झुक सकता है। इसलिए आम की आबादी कम करने के लिए प्राकृतिक विपदा से आंधी तूफान और बारिश की अधिकता हो जाती है, जिससे पर्याप्त मोर झड़ जाते हैं, फिर भी आम अधिक मात्रा में आते हैं।

इस बार बारिश की संभावना जल्द है। दक्षिण राज्यों में मई महीने के अंत से, महाराष्ट्र में जून में और मध्य प्रदेश में जून मध्य तक मानसून के आने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला सितंबर/ अक्टूबर महीने तक चल सकता है।

ताजा अनुमान के अनुसार उत्तर भारत के लद्दाख में इस सप्ताह बर्फबारी की संभावना बनी हुई है क्योंकि पश्चिमी हवाओं संग बादलों का प्रभाव भारत के उत्तरी पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरेगा। इसका फायदा बीच-बीच में कश्मीर को मिलेगा। आगामी 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान, गुजरात से होकर मध्य प्रदेश को भी प्रभावित करेगा। इन दो दिनों में दिल्ली समय तो उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ेगा मध्य प्रदेश में भी न्यूनतम पारे में कमी आएगी। मध्य प्रदेश में फरवरी माह के अंत तक अधिकतम पारा 35 डिग्री तक जाने की संभावना है।