Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ों पर भारी बारिश का खतरा, बंगाल की खाड़ी से बादलों का प्रभाव दक्षिण राज्यों में, MP के पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना

547

Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ों पर भारी बारिश का खतरा, बंगाल की खाड़ी से बादलों का प्रभाव दक्षिण राज्यों में, MP के पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों की बुरी हालत है। भारी से भारी बारिश यहां पर हो रही है। आज भी सर्वाधिक बारिश जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में होने की संभावना है। बारिश का रौद्र रूप पहाड़ी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा।

 

बादलों का चक्र इस समय दो टुकड़ों में विभाजित हो गया है, एक चक्र उत्तर भारत में चल रहा है तो दूसरा चीन की ओर चलते हुए चक्राकार बादल भारत के उत्तर पूर्वी राज्य असम अरुणाचल से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक असर कर रहे हैं

जहां कहीं-कहीं भारी बारिश हो रही है।

 

मध्य प्रदेश में इसका असर आज उत्तर- पूर्वी भाग में दिखाई दे रहा है। संभावना है जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, रीवा, सतना, सागर आदि इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी इलाके इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, धार आदि में बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं बारिश की संभावना बनेगी। वहीं 15/ 16 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश में भी अच्छी बारिश की संभावना फिर से नजर आ रही है।

IMG 20250812 WA0025

बात करें दक्षिण भारत की तो यहां पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में बारिश के आसार है। कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना भी है। महाराष्ट्र में भी दक्षिण क्षेत्र में कुछ जगह बारिश हो सकती है। गुजरात में हल्के बादल छाएंगे, जबकि राजस्थान के उत्तरी भाग में भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है।

भारत के पूर्वी दिशा में फिलिपींस के सागर पर चल रहा चक्रवात धीरे-धीरे चीन की ओर बढ़ रहा है, जिसका लाभ भारत को दक्षिणी राज्यों में पड़ता दिखाई दे रहा है, जहां बादल बंगाल की खाड़ी पहुंच रहे हैं। वहीं चक्रवात के चीन की ओर बढ़ने से उत्तर भारत में भी बादलों का घुमाओ होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।