Weather Update: बेकाबू मौसम – मुंबई सहित पश्चिमी महाराष्ट्र में 2 दिन तक भारी से भारी बारिश, नया संकट – बंगाल की खाड़ी में भी बन रहा है चक्रवात!

709

Weather Update: बेकाबू मौसम – मुंबई सहित पश्चिमी महाराष्ट्र में 2 दिन तक भारी से भारी बारिश, नया संकट – बंगाल की खाड़ी में भी बन रहा है चक्रवात!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मौसम पूरी तरह से बेकाबू होकर चल रहा है। एक तरफ भारत के पश्चिम दिशा में चक्रवात है तो दूसरी तरफ पूर्वी दिशा में बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवात की शुरुआत हो गई है। इन दोनों चक्रवात से अनेक राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की स्थितियां बन रही है।

पिछले चार दिनों से भारत के पश्चिमी भाग में बना चक्रवात महाराष्ट्र में अभी भी भारी उत्पात मचा रहा है। आज भी मुंबई में और उसके आसपास लगे इलाकों में भारी से भारी बारिश अगले दो दिन तक होने की संभावना है। इस चक्रवात के चलते मध्य प्रदेश में बादलों की दिशा भ्रमित होकर कमजोर हो गई है। इसके चलते दक्षिण तक बादलों की चाल बिगड़ गई है। आज केरल में भी तूफानी बारिश हो सकती है। कर्नाटक के दक्षिणी भाग में भी भारी बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में आज सुबह हवाओं ने नए चक्रवात को जन्म दिया है। इससे बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं संग बारिश संभावित है। भारत के आसपास दोनों चक्रवातों की गति 35 km प्रति घंटा है।

मध्य प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में मौसम खुला रहेगा। हल्के बादल रहेंगे। दक्षिण भाग में बारिश की संभावना शाम तक बन सकती है।

दिल्ली, यूपी में आज बारिश की संभावना रहेगी। राजस्थान में तेज गर्मी पड़ेगी।