Weather Update: अनेक राज्यों में चलेगा मौसम परिवर्तन का दौर, MP के दक्षिण पूर्व भाग में बारिश की संभावना

354

Weather Update: अनेक राज्यों में चलेगा मौसम परिवर्तन का दौर, MP के दक्षिण पूर्व भाग में बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत को दक्षिण-पश्चिम की हवाएं असर डाल रही है, जिससे मौसम परिवर्तन का दौर कई राज्यों में चल रहा है। साथ ही दक्षिण-पूर्व के हवाओं से जहां महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से बादल गुजर रहे हैं वहां हल्की या तेज बारिश की संभावना है।

भारत के उत्तरी राज्यों में पश्चिमी हवाओं संघ रहे बादल गुजर रहे हैं जो पंजाब हिमाचल प्रदेश लद्दाख और उत्तराखंड में छाए हुए हैं। इन राज्यों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है जबकि लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश का मौसम इस समय पर्यटकों के लिए उपयुक्त है। श्रीनगर में अधिकतम पारा 18 तो न्यूनतम 0 के आसपास चल रहा है वहीं शिमला में अधिकतम पारा 13 और न्यूनतम 6 डिग्री चल रहा है। दिल्ली गरम है। राजस्थान में भी गर्मी असर दिखा रही है।

मध्य प्रदेश में मौसम में हलचल है। परिवर्तन के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यहां बदल महाराष्ट्र से आकर उत्तर पूर्व की ओर रुख कर रहे हैं। इंदौर सहित जबलपुर बैतूल आदि इलाकों में अगले दो दिन बादल छाएंगे, बारिश हो सकती है। जबलपुर और आसपास में आज बारिश की संभावना है। कल से 2 दिन इंदौर के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट महसूस की जा सकेगी। 23 मार्च से मौसम साफ होने के कारण तापमान में फिर से वृद्धि शुरू हो जाएगी।

दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में बारिश की संभावनाएं बनी रहेगी, क्योंकि यहां से दक्षिण-पूर्व से बादल आकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहे हैं जो फिर महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश से गुजरेंगे।