
Weather Update: MP में मौसम आंधी तूफान बारिश का, 14 अप्रैल से तेज गर्मी
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
ईरान के दक्षिण से बादलों की लहर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के रूप में चल रही है। बादल ईरान से अरब सागर होते हुए गुजरात के रास्ते उत्तर पूर्व की ओर रुख कर रहे हैं उससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छग, उड़ीसा आदि प्रभावित हो रहे हैं। इतना ही नहीं, दूसरी ओर बादल अफगानिस्तान से यूटर्न लेकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भी लपेटे में ले रहे हैं, उक्त सभी राज्यों में वर्षा और पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है।
अगले 11 दिन कई प्रदेशों में मौसमी उथल पुथल के रहेंगे। 14 अप्रैल से गर्मी फिर फुंफकारेगी। लेकिन पंजाब में बारिश का मौसम 15 अप्रैल तक बादल बारिश का होने से गर्मी का असर कम रहेगा।
मध्य प्रदेश में मौसम बादलों की गिरफ्त में है। गुजरात, महाराष्ट्र से यहां बादल घुसपैठ कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में आज भी आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना रहेगी। प्रदेश में कल से मध्य पूर्व में बादल रहेंगे अधिकतम तापमान इंदौर में 34,, भोपाल में 35 डिग्री, ग्वालियर और जबलपुर में 36 डिग्री रहेगा। अभी तापमान में गिरावट बनी रहेगी। बारिश का चक्र समाप्त होते ही तापमान में उछाल आना शुरू होगा। 14 अप्रैल से अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
दक्षिण महासागर में इंदुसा नामक चक्रवात 100 km प्रति घंटे की रफ्तार में आ गया है। यह अधिकतम 170 km की गति तक जाएगा। इसके दक्षिण दिशा में जाने से पूर्वी दिशा से बादलों के आने का रास्ता बंगाल की खाड़ी की ओर खुल रहा है। आज केरल में वर्षा संभावित है।





