Weather Update:MP में आज से मौसम खुलेगा, 27 से फिर दिखेंगे बादल, पाकिस्तान कोहरे की चपेट में, भारत में उत्तर – पश्चिम से उत्तर – पूर्व कोहरे की चपेट में

391

Weather Update:MP में आज से मौसम खुलेगा, 27 से फिर दिखेंगे बादल, पाकिस्तान कोहरे की चपेट में, भारत में उत्तर – पश्चिम से उत्तर – पूर्व कोहरे की चपेट में

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

कोहरे का दायरा आज पाकिस्तान में जबरदस्त नजर आया है, जब लगभग पाकिस्तान उत्तर से लेकर दक्षिण तक कोहरे की चपेट में रहा। इसी के साथ भारत में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और बिहार तक कोहरे की चपेट नजर आई है।

मध्य प्रदेश में आज से मौसम लगभग साफ हो जाएगा। हल्के बादल केवल पूर्वी दिशा में नजर आएंगे। ठंड का माहौल 26 तक ऐसे ही बना रहेगा। बाद में निमाड़, इंदौर संभाग, भोपाल पर 26, 27 जनवरी से तापमान में उछाल आएगा।
ग्वालियर संभाग में अभी ठंड का माहौल बना रहेगा। यहां 28 से तापमान में वृद्धि होगी। वहीं मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से बादल 26 27 जनवरी से फिर दिखाई देने लगेंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं रहेगी।