Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ नजदीक पहुंचा, अगले 15 दिनों तक उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में,MP में ठंड का कहर!

1664

Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ नजदीक पहुंचा, अगले 15 दिनों तक उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में,MP में ठंड का कहर!

दिनेश सोलंकी की खास खबर

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ अगले 24 घंटे में फिर दस्तक देगा। जबकि लद्दाख में बर्फबारी का दौर चलता रहेगा। कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश में घने बादल छाएंगे जहां बारिश की संभावना रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में भी बादल छाएंगे। अनुमान के अनुसार अगले 15 दिनों तक उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में होगा। बादल बारिश बर्फबारी के नजारे देखने को मिलेंगे। इससे राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्य ठंड से कांपते रहेंगे।

मध्य प्रदेश में भी मौसम में परिवर्तन आया है। यहां दक्षिण से पूर्व की ओर बह रहा बादलों का रैला अभी भी पूर्वी भाग में नजर आ रहा है। जबकि पश्चिमी भाग में हल्के बादल छाए हुए हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम पारे में बढ़ोतरी होगी, लेकिन न्यूनतम पारे में बहरहाल 31 जनवरी तक गिरावट बनी रहेगी। यानी नए समीकरण से गर्मी की आवक अभी दूर होती दिखाई दे रही है, ठंड बनी रहेगी। संभावना यह भी है कि 30 और 31 जनवरी को न्यूनतम पारे में फिर 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है

इधर बंगाल की खाड़ी में बादलों का घेरा चक्रवाती हो रहा है। इससे दक्षिण राज्यों में बादल और बारिश की स्थिति बनी रहेगी।