Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का गहरा असर आज रात से, MP में बादलों का प्रवेश, तापमान में घट बढ़!

521

Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का गहरा असर आज रात से, MP में बादलों का प्रवेश, तापमान में घट बढ़!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से अब लगातार बर्फबारी का सिलसिला रहेगा। लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फ की चादर से ढकेंगे।

अगले 24 घंटों में लेह में दिन का तापमान माइनस 14, न्यूनतम माइनस 20, श्रीनगर में अधिकतम 7 से 2, न्यूनतम माइनस 4, शिमला में अधिकतम 10 से 3, न्यूनतम माइनस 2 हो जाएगा। उत्तराखंड के केदारनाथ में कल भारी वर्षा हो सकती है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में कल से मौसम ठंडी हवाओं से बदलेगा। अधिकतम तापमान दिल्ली में 23 से 17, अमृतसर में 20 से 14, हिसार में 23 से 17 हो जाएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में कल बारिश भी होगी। राजस्थान में भी कल से घने बादल ठंड बढ़ाएंगे। जयपुर में दिन में 27 से 19 डिग्री, तो रात में 12 से 8 डिग्री हो जाएगा।

मध्य प्रदेश में मौसम के दो रूप असर करेंगे। उत्तर में ठंड तो निचले हिस्से में बादलों के प्रवेश से तापमान बढ़ेगा।

इंदौर का तापमान आज दिन और रात में अधिक रहेगा। न्यूनतम 13 तो अधिकतम 27 डिग्री जायेगा। जबकि भोपाल में अधिकतम 26 और न्यूनतम 11, जबलपुर में न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा। ग्वालियर अधिक ठंडा ही रहेगा, अधिकतम 25 तो न्यूनतम 8 डिग्री जायेगा।

ग्वालियर में घने बादल कल से छाएंगे, बारिश की संभावना हो सकती है। इंदौर सहित दक्षिण पश्चिम भाग में आज कोहरे संग बादल रहेंगे।

महाराष्ट्र में भी बादल टुकड़ों में छाए रहेंगे। मुंबई का तापमान 1 डिग्री की घट बढ़ रहेगी।

ताजा सैटेलाइट में देखें पश्चिमी देशों से भारत की ओर आते हुए विक्षोभ