Weather Update: देश में पश्चिमी हवाओं का असर, MP में सर्वाधिक ठंड जबलपुर बेल्ट में, 21 से छाएंगे बादल

572

Weather Update: देश में पश्चिमी हवाओं का असर, MP में सर्वाधिक ठंड जबलपुर बेल्ट में, 21 से छाएंगे बादल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

यह मजेदार बात है कि 7 दिन पूर्व लद्दाख और कश्मीर में गिरी बर्फ के बाद से ठंड का असर भारत के आधे ऊपरी भाग में छाया हुआ है। उसकी वजह है पश्चिमी हवाओं का असर, जो ठंडी हवाओं से कई राज्यों में ठंड का अहसास करा रहीं हैं। अभी भी अगले 15 दिन तक बर्फबारी की संभावना नहीं है। इसलिए धीरे धीरे तापमान में उछाल आएगा।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर पश्चिमी हवाओं के सीधे प्रहार से हो रहा है। इसमें भोपाल, इंदौर बेल्ट से ज्यादा जबलपुर बेल्ट में ठंड का असर ज्यादा है। 18 नवम्बर तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। 21 से बादलों की एंट्री दक्षिण पश्चिम दिशा से होने लगेगी तब तापमान में उछाल आएगा।

तूफान फंग वोंग के असर से भारत के दक्षिणी भाग में बादलों का दबाव बढ़ रहा है। इस सप्ताह तमिलनाडु और केरल में भारी वर्षा की संभावना है। कर्नाटक और महाराष्ट्र के पश्चिमी भाग में 18 नवम्बर से बादलों का प्रभाव बढ़ेगा।

पूर्वी दिशा का तूफान फंग – वोंग आज 110 km प्रति घंटे की स्पीड में आ गया है। अब यह चीन के आइलैंड कओहसियांग और ताइपे को जकड़ में लेगा। इसका नया अनुमान 13 नवम्बर को खत्म होने का है, यह उत्तर पूर्व दिशा की ओर लौटने लगा है।

फंग – वोंग तूफान ने 4 से 13 नवंबर तक 10 दिन का सफर पूरा करेगा। जिसकी अधिकतम गति 9 नवम्बर को 200km प्रति घंटे की रही है।