Weather Update: MP में पश्चिम और दक्षिण दिशाओं के बादलों से हवा, बारिश

231

Weather Update: MP में पश्चिम और दक्षिण दिशाओं के बादलों से हवा, बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

दक्षिण महासागर में बंगाल की खाड़ी में बादलों का जखीरा धीरे धीरे दक्षिण भारत के राज्यों की ओर बढ़ रहा है। वहीं दक्षिण – पूर्वी से बादलों का आगमन हो रहा है जो केरल से महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश से पुनः पूर्व की ओर लौट रहे हैं, जबकि गुजरात के रास्ते भी पश्चिमी दिशा के बादलों का मिलन मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग से हो रहा है।

अनुमान है आज से 3/4 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। हवाओं के असर से जहां बादल जहां – तहां गरजकर बरसेंगे। उमस और गर्मी का असर रहेगा। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री वृद्धि याने इंदौर 35 से 37 डिग्री, ग्वालियर 40/44 डिग्री, भोपाल 37/40, जबलपुर 38/42 डिग्री तक जाएगा। सभी जगह अनायास बारिश की संभावना भी रहेगी।

बात करें दक्षिण महासागर में बादलों के उथल पुथल की तो यहां बंगाल की खाड़ी में बादल जमा हैं जबकि पूर्व से भी बादल केरल को छूते हुए महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 2 से 3 दिन बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में पश्चिमी बादलों की लय लद्दाख, कश्मीर, उत्तराखंड में बनी हुई है। राजस्थान से भी बादल हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार के रास्ते चैनल बनाते हुए पूर्वी राज्यों में प्रभाव दिखा रहे हैं।