Weather Update: भारत के दक्षिण – पश्चिम भाग में हवाएं चक्राकार,3 चक्रवात पनपने की स्थिति में,MP में आज अच्छी वर्षा की संभावना

6713

Weather Update: भारत के दक्षिण – पश्चिम भाग में हवाएं चक्राकार,3 चक्रवात पनपने की स्थिति में,MP में आज अच्छी वर्षा की संभावना

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में अभी पूर्वी हवाएं, दक्षिणी राज्यों से होकर अरब सागर से घूमती हुई गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश, बिहार की तरफ रुख कर रही हैं। आगे जाकर इन हवाओं संग बादल पुनः टर्न लेकर पूर्वी हवाओं संग मिलकर भारत के दक्षिण में लौट रहीं हैं। इस तरह गोलाकार अवस्था में बादल चल रहे हैं। इधर, हिंद महासागर में 2 और अरब सागर में 1 चक्रवात हैं जिनके प्रारंभिक अवस्था में पनपने से हवाएं चक्राकार हो रहीं हैं जिससे बादलों में उथल पुथल पैदा हो रहीं हैं।

भारत में आज का मौसम – 

दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में आज भी कई स्थानों पर भारी वर्षा होगी। मुंबई सहित महाराष्ट्र के समुद्र तटीय इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी। गुजरात की पश्चिम – दक्षिण दिशा में भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान के निचले आधे हिस्से में बारिश की संभावना बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग को छोड़कर शेष भाग में बादल बारिश की स्थिति और बिहार में कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनेगी।

मध्य प्रदेश में आज दिन में उत्तर पूर्व दिशा में बादल बने रहेंगे, जहां बारिश की संभावना रहेगी। दोपहर बाद फिर से पश्चिम में बादलों की आवक होगी और शाम होते-होते कई जगह बारिश होगी।