Weather Updates : MP के मौसम में 2 दिन बाद बदलाव की संभावना, 15 जिलों में बारिश के आसार!

जानिए, किन जिलों में होगी बारिश, दिन का तापमान बढ़ेगा और रात का गिरेगा!

389

Weather Updates : MP के मौसम में 2 दिन बाद बदलाव की संभावना, 15 जिलों में बारिश के आसार!

Bhopal : चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्र के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। इस कारण मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के विदिशा, रायसेन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छत्तरपुर, मेहर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मेहर जिलों मे वज्रपात एवं झंझावात की चेतावनी दी गई है।

आने वाली 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। 19 मार्च को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला जबलपुर, कटनी, सागर, डिंडोरी, खंडवा, अनूपपुर, झाबुआ, रतलाम, जिले में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

20 मार्च को खंडवा, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, भोपाल, विदिशा, सागर, अशोकनगर, गुना, सिवनी, शिवपुर, मुरैना, डिंडोरी, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सतना, मऊगंज, सीधी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कटनी, शहडोल और उमरिया जिले में भारी बारिश होने संभावना है।

IMG 20250317 WA0008

इसलिए बदलने वाला है मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

दिन का तापमान बढ़ेगा, रात का गिरेगा

हवा के साथ नमी आने के कारण बादल बने हुए हैं। मंगलवार से बादल छंटने के साथ ही दिन का तापमान बढ़ने लगेगा। जबकि, रात के तापमान में कुछ कमी दर्ज होगी।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के पास एक द्रोणिका बनने के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी मिलेगी। इस वजह से रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में दो-तीन दिनों तक वर्षा हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।