WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

National Defence University : भोपाल में जल्द आकार लेगा राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का रीजनल कैम्पस, 10 एकड़ में बनेगा! 

अस्थाई कैम्पस के लिए जरूरी व्यवस्था जुटाने के निर्देश, कार्रवाई शुरू की गई!

National Defence University : भोपाल में जल्द आकार लेगा राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का रीजनल कैम्पस, 10 एकड़ में बनेगा! 

Bhopal : केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का रीजनल कैम्पस भोपाल में शुरू होने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर बिमल एन पटेल को निर्देशित किया कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं। अमित शाह ने यह स्वीकृति मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मांग को स्वीकार करते हुए दी। उन्होंने तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का भोपाल में रीजनल कैम्पस प्रारंभ करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री को पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर आग्रह किया था।

जानकारी के मुताबिक, इस तारतम्य में राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर बिमल एन पटेल ने 24 जनवरी, 2025 को मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र प्रेषित किया है। मुख्य सचिव ने राज्य के तकनीकी शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के भोपाल कैम्पस प्रारंभ करने संबंधित निर्देश दिए। राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर बिमल एन पटेल ने मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन को पत्र प्रेषित करते हुए आग्रह किया कि राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के भोपाल में रीजनल कैम्पस की अस्थाई शुरुआत के लिए तीन साल तक डेढ़ करोड़ आर्थिक सहयोग के रूप में समर्पित कोष, लगभग 150 स्टूडेंट्स के लिए 10 क्लास रूम, 3 लैब, हॉस्टल, स्पोर्ट्स ग्राउंड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उपरांत ही अकादमिक प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

IMG 20250317 WA0009

इसके बाद स्थाई कैम्पस के लिए 10 एकड़ भूमि आरआरयू के नाम रजिस्टर्ड कराना होगी। तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर से लगी 10 एकड़ भूमि चिन्हित करते हुए मांगी गई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के भोपाल में रीजनल कैम्पस के आकार लेने से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स को लाभ होगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय देश का राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। यह देश का अग्रणी राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिस विश्वविद्यालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, भारत की संसद, अधिनियम संख्या 31/2020 द्वारा स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिस के लिए एक अकादमिक-अनुसंधान-प्रशिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। इसके प्रयास अपने योग्य नागरिक और सुरक्षा संकाय, प्रतिबद्ध मानव संसाधन, प्रेरित प्रतिभागियों और छात्रों, बौद्धिक रूप से उत्तेजक और पेशेवर अनुशासित वातावरण और विश्वव्यापी नेटवर्क, साझाकरण और विनिमय के माध्यम से अत्यधिक पेशेवर राष्ट्रीय सुरक्षा, पुलिस शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण पर केंद्रित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी जल्द ही प्रदेशवासियों को समर्पित की जाएगी।