What is Right for Govt : बजरंग दल पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार स्थिति स्पष्ट करें

कांग्रेस MLA ने कहा कि सरकार दोनों को सही नहीं कह सकती!

441

What is Right for Govt : बजरंग दल पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार स्थिति स्पष्ट करें!

Indore : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने पलासिया चौराहे पर बजरंग दल के द्वारा किए गए चक्का जाम और उसके बाद पुलिस के द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सरकार की स्थिति स्पष्ट को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस और बजरंग दल दोनों को सही कैसे कह रही है।

शुक्ला ने कहा कि इंदौर में नाइट कल्चर और मादक पदार्थों के बढ़ते कारोबार के मुद्दे को लेकर गुरुवार रात को पलासिया चौराहे पर बजरंग दल ने चक्का जाम किया गया। इस चक्का जाम के कारण चौराहे पर सैकड़ों वाहन कतार बंद हो गए। स्थिति बिगड़ने लगी, उसके बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज करके चक्का जाम हटाया।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि इस मामले में सरकार को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। सरकार यह बताएं कि क्या बजरंग दल के द्वारा किया गया आंदोलन गलत था? क्या यातायात के दबाव वाले समय में शहर के प्रमुख चौराहे को चक्का जाम कर बंद कर देना उचित था? क्या पुलिस के द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए लाठीचार्ज करना गलत था? ऐसा सारे सवालों के जवाब सरकार की ओर से आना चाहिए। सरकार पुलिस और बजरंग दल दोनों को सही कहने से बाज आएं।