Whatsapp Down : दो घंटे व्हाट्सअप को ग्रहण लगा, जानिए क्या कुछ थमा!

1175

Whatsapp Down : दो घंटे व्हाट्सअप को ग्रहण लगा, जानिए क्या कुछ थमा!

New Delhi : आज मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 जैसे सब कुछ थम गया। लोगों ने आपस में पूछताछ की,कि क्या व्हाट्सएप काम नहीं कर रहा है! कोई मैसेज न जा रहा है, न आ रहा! ग्रुप मैसेज भी बंद! पेमेंट सर्विस ने भी काम करना बंद कर दिया। जब ये सारी गतिविधियां बंद हो गई तो पता चला कि व्हाट्सएप पूरी दुनिया में ठप है। इस दौरान करीब 8 अरब संदेशों का आदान-प्रदान थम गया।

ये सिलसिला करीब दो घंटेचला और आखिरकार करीब ढाई बजे फिर मैसेज का जाना-आना शुरू हो गए। ऐसा लगा जैसे रुकी हुई दुनिया एक बार फिर चल पड़ी। ट्विटर पर जारी मीम्म ने विराम लिया, व्हाट्सएप को लेकर टीवी की खबरों पर ब्रेक लग गया! दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के पुराने मैसेज धड़ाधड़ आने लगे और व्हाट्सएप भर गया।

IMG 20221025 WA0033 1

दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इस मैसेजिंग एप के करीब दो घंटे तक ठप रहने से यूजर्स का बुरा हाल रहा। अरबों मैसेज अटक गए। पेमेंट सर्विस का भी लाखों का नुकसान हुआ। कई यूजर्स ने दावा किया कि वे लॉगिन करने में भी सक्षम नहीं थे। वे प्रोफाइल फोटो और अपनी जानकारी बदलने में असमर्थ थे। इसके अलावा डाउनटाइम के दौरान, फोन नंबर बदलना भी संभव नहीं था। यूजर चैट हिस्ट्री का बैकअप भी नहीं ले पा रहे थे। व्हाट्सएप के काम नहीं करने की वजह से न ग्रुप चैट पर मैसेज भेज पा रहे थे और न व्यक्तिगत तौर पर मैसेज जा रहे थे।

व्हाट्सएप पर इसका क्या असर 

दोपहर में जैसे ही व्हाट्सएप सर्विस डाउन होने की खबर आई, वैसे ही ट्विटर से लेकर अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर लोगों ने अपनी परेशानी बतानी लगे। इसके बाद ट्विटर पर #WhatsAppDown जैसे हैशटैग ट्रेंड होने लगे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जब भी व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम या फेसबुक डाउन होता है तब ट्विटर का इस्तेमाल आम दिनों की तुलना में बहुत ज्यादा होने लगता है।

विज्ञापनों पर काम करने वाली एक फर्म के मुताबिक व्हाट्सएप डाउन रहने से कंपनी को हर घंटे करीब 5.45 लाख डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि, ये भी है कि एड रेवेन्यू ग्रोथ पर ज्यादा लंबे वक्त तक असर नहीं होगा।

 

आईटी मंत्रालय ने ‘मेटा’ से रिपोर्ट मांगी 

व्हाट्सएप के करीब दो घंटे ठप रहने के बाद IT मंत्रालय ने META से व्हाट्सएप सर्वर डाउन होने को लेकर रिपोर्ट मांगी है। मेटा कंपनी ने कहा कि वह सर्विस वापस लाने पर काम कर रही है। व्हाट्सएप के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम के मालिक मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में परेशानी हो रही है और हम सभी के लिए व्हाट्सएप को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं!

 

व्हाट्सएप जीवन का हिस्सा

अब व्हाट्सएप जैसे जीवन की जरूरत बन गया है। 10 साल पहले आए इस एप के अब दुनियाभर में 2 अरब यूजर्स हैं। व्हाट्सएप को दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल मैसेंजर एप के रूप में जाना जाता है। 180 देशों में इस्तेमाल किए जाने वाले इस एप पर हर दिन करीब 100 अरब से ज्यादा मैसेज भेजे जाते हैं। एक दिन में एक यूजर कम से कम 38 मिनट इस एप का इस्तेमाल करता है। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में महीने में सबसे ज्यादा यानी 39 करोड़ एक्टिव यूजर हैं।

हर घंटे में 4 अरब मैसेज

व्हाट्सएप के सीईओ विल कैथकार्ट के दिसंबर 2020 के एक ट्वीट के अनुसार, व्हाट्सएप पर हर दिन 100 बिलियन से अधिक मैसेज भेजे जाते हैं। इसका मतलब है कि दो घंटे के भीतर दुनियाभर में 800 बिलियन मैसेज भेजे जाते हैं। एप एनी डेटा के मुताबिक, एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप का औसत यूजर हर महीने 19.4 घंटे (प्रति दिन 38 मिनट) एप पर बिताता है।

आज जब व्हाट्सएप करीब दो घंटे बंद रहा, तो 8 करोड़ मैसेज रुक गए, या मैसेज फोटो भेजे नहीं जा सके, न रिसीव किए जा सके। इनमें से लाखों मैसेज या फोटो इतने जरूरी होंगे जो किसी की जिंदगी के अहम फैसलों से जुड़े रहे होंगे। हर मिनट अरबों मैसेज व्हाट्सएप के जरिए भेजे या रिसीव किए जाते हैं।