Who will be CM of MP & CG: MP में CM की रेस में शिवराज सबसे आगे, छत्तीसगढ़ में रेणुका सिंह!

दोनों राज्यों में 2-2 डिप्टी CM बनाने पर भी विचार!

1835
Who will be CM of MP & CG
Who will be CM of MP & CG

Who will be CM of MP & CG: MP में CM की रेस में शिवराज सबसे आगे, छत्तीसगढ़ में रेणुका सिंह!

New Delhi : विधानसभा चुनाव में आसमान फाड़ जीत के बाद अब भाजपा में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा गर्म है। बताते हैं कि भाजपा हाईकमान ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के नाम अंदरुनी रूप से तय कर लिए हैं। लेकिन, इन नामों की घोषणा पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक और विधायक दल की बैठक के बाद ही होगी।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की रेस में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही सबसे आगे है। सूत्रों ने बताया है कि प्रदेश में पार्टी को जिस तरह जीत मिली है, उसके पीछे शिवराज सिंह चौहान की मेहनत और रणनीति को नकारा नहीं जा सकता। यही कारण है कि उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाए जाने की पूरी सम्भावना है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री बनना लगभग तय बताया जा रहा है। रेणुका सिंह महिला होने के साथ आदिवासी भी है और उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने से भाजपा की आदिवासी इलाकों में पकड़ भी मजबूत होगी। वैसे इस रेस में कुछ और नाम भी बताए जा रहे हैं, पर रेणुका सिंह के नाम पर लगभग सहमति बनती दिखाई दे रही है।
यह भी कहा जा रहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री के साथ दो-दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे।
माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में ओबीसी मुख्यमंत्री को फिर जिम्मेदारी सौंपने और छत्तीसगढ़ में महिला आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा मिलेगा।

नए सूबेदारों को लेकर उलझन में भाजपा 

BJP MLAs Amazing :विजयवर्गीय, मेंदोला और हार्डिया ने किया कमाल