Kanhaiya और Jignesh ने क्यों Join की Congress

486

New Delhi: CPI नेता और JNU के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात के बडगाम से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) आज कांग्रेस में शामिल हो गए। Congress में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने इस पार्टी में शामिल होने के फैसले का खुलासा किया।

Kanhaiya Kumar (कन्हैया कुमार) ने कहा कि मैं कांग्रेस इसलिए ज्वाइन कर रहा कि मुझे ये महसूस होता है कि इस देश में कुछ लोग सिर्फ लोग नहीं एक सोच हैं। वो इस देश की सत्ता पर न सिर्फ काबिज हुए, इस देश की चिंतन परंपरा, संस्कृति, इसका मूल्य, इसका इतिहास, इसका वर्तमान और इसका भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने सोचा कि हम इस देश की सबसे पुरानी पार्टी, सबसे लोकतांत्रिक पार्टी में इसलिए शामिल होना चाहते हैं क्योंकि देश के लाखों लोगों के साथ हमको भी लगता है कि अगर कांग्रेस नहीं बची तो ये देश भी नहीं बचेगा।

Kanhaiya Kumar ने मीडिया से कहा कि देश 1947 से पहले वाली स्थिति में चला गया! कांग्रेस वो पार्टी है, जो महात्मा गांधी की विरासत को लेकर आगे चलेगी। लोकसभा में 545 सीटें हैं, इसमें करीब 200 सीटें ऐसी हैं, जहां BJP के सामने कांग्रेस के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं। कांग्रेस पार्टी एक बड़ा जहाज है, अगर ये पार्टी बचेगी तो इस देश के लाखों करोड़ों नौजवानों की आकाक्षाएं भी बचेंगी। भगत सिंह के सपनों का भारत बचेगा और बाबा साहेब की समानता की भारत का निर्माण संभव हो पाएगा। Kanhaiya Kumar ने इसके साथ ही CPI भी धन्यवाद दिया।

जबकि Kanhaiya Kumar के साथ Congress में शामिल होने वाले Jignesh Mevani (जिग्नेश मेवाणी) ने कहा कि मैं कानूनी वजह से कांग्रेस में शामिल नहीं हो सका। मैं निर्दलीय विधायक हूं और अगर मैं किसी पार्टी में शामिल होता हूं, तो मैं विधायक नहीं रह सकता। मैं वैचारिक रूप से कांग्रेस का हिस्सा हूं और गुजरात के अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र और भारत के विचार को बचाने के लिए, मुझे उस पार्टी के साथ रहना होगा जिसने स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और अंग्रेजों को देश से बाहर निकाला। इसलिए मैं आज यहां कांग्रेस के साथ हूं।