Why Today Is Important : रविवार को कैबिनेट बैठक, एक-एक मंत्री से बातचीत, कुछ तो है ख़ास!

682
(Samras Panchayats

Why Today Is Important : रविवार को कैबिनेट बैठक, एक-एक मंत्री से बातचीत, कुछ तो है ख़ास!

Bhopal : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। रविवार को कैबिनेट होने से सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है। सामान्यतः कैबिनेट की बैठक मंगलवार या बुधवार को होती है। हलचल इसलिए भी है, क्योंकि बुधवार को मुख्यमंत्री नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलकर लौटे हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में इस मुलाकात को किसी बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। पहले मोहन भागवत के आज भोपाल आने थी, पर अभी तक उनके कार्यक्रम खुलासा नहीं हुआ!

सभी मंत्रियों को सुबह सीएम हाउस बुलाया गया है। वृक्षारोपण के बाद मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों से आमने-सामने मिलेंगे। शाम 6 बजे सभी को कैबिनेट बैठक में भाग लेने के लिए कहा गया है। विकास यात्रा के दौरान हुई घटनाओं पर भी बातचीत की जा सकती है। संभव है कि जिन मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं है, उन्हें कुछ सुझाव दिए जाएं।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने विधायकों के साथ आंतरिक सर्वेक्षणों के निष्कर्षों के आधार पर बातचीत की थी। जिन विधायकों का उनके क्षेत्रों में परफॉरमेंस सही नहीं था, उन्हें सुधार की सलाह दी गई थी। अब शायद वही कवायद मंत्रियों के लिए शुरू की जा रही है। पर, ये सब कयास ही हैं। वास्तव में आज यदि कुछ बड़ी राजनीतिक घटना होने वाली है तो उसका खुलासा तो शाम तक ही होगा।

आज 19 तारीख को संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत के भोपाल आने की भी जानकारी दी गई थी। लेकिन, अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ कि वे आएंगे या नहीं! मंत्रियों से होने वाली उनकी बैठक होगी या नहीं! क्योंकि, यह भी कहा जा रहा है कि वे आज भोपाल नहीं पहुंच रहे! संभवत वे उज्जैन आ रहे हैं और अगले 3 दिन वही रहेंगे। ऐसी स्थिति में बदले घटनाक्रम को और गंभीरता से लिया जा रहा है।

रविवार को कैबिनेट करना सरकार के लिए सामान्य बात नहीं है, कुछ हो भी सकता है या कुछ नहीं भी हो! पिछले कुछ महीनों से कैबिनेट में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन, अभी कैबिनेट में फेरबदल होना बाकी है। यह आने वाले दिनों में होता है या नहीं, अभी तय नहीं है! ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रियों से वन-टू-वन में कुछ मंत्रियों को इस्तीफ़ा देने के लिए कहा जाए!

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 दिन पहले नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले थे और उसके बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही है।