WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नर्मदपुरम विधायक के प्रयासों से 25 करोड़ से बनेगा आदर्श जिला चिकित्सालय

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत अग्रवाल की खबर।

इटारसी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डा. सीतासरन शर्मा के भागीरथी प्रयासों से अंततः जिला चिकित्सालय को आदर्श जिला चिकित्सालय के रूप में उन्नयन हेतु,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक आदेश से 25.42 करोड़ की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संदर्भ में केशव सिंह,मुख्य अभियंता, संचालनालय,स्वास्थ्य सेवाएं ने एक पत्र प्रेषित कर विधायक डा. शर्मा को अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि 150 बिस्तरीय एम सी एच विंग के निर्माण व वर्तमान भवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु यह 25.42 करोड़ की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

IMG 20221007 WA0037

एम सी एच विंग में, अत्याधुनिक मेटरनिटी वार्ड, एचडीयू, पी आई सी यू, एस एन सी यू, एम आई सी यू,की सुविधाएं,2 लिफ्ट सहित बनाई जायेंगी। ज्ञात रहे कि दीर्घ काल से इस बड़े उन्नयन व विकास कार्य की अपेक्षा जिले के नागरिकों की थी,जिसे डा. शर्मा ने जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष रखा था तो उन्होंने तत्काल ही इसे स्वीकार कर, इसके लिए जल्द ही प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने का भरोसा दिया था। निश्चय ही इससे जरूरत मंद लोगों के साथ ही अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं,सहज रूप से जिला अस्पताल में मिल सकेंगी।