झाड़-फूंक के नाम पर 8 साल तक महिला से ज्यादती,आरोपी के खिलाफ बालात्कार का केस दर्ज

626

झाड़-फूंक के नाम पर 8 साल तक महिला से ज्यादती,आरोपी के खिलाफ बालात्कार का केस दर्ज

भोपाल। राजधानी में झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला चक्कर आने की बीमारी से निजात पाने के लिए अपने पति व सास के साथ एमपी नगर स्थित एक बिल्डिंग में आई थी। जहां पर एक युवक ने बीमारी का इलाज के नाम पर उसके साथ ज्यादती कर उसे बदनाम करने का डर दिखाकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। दो दिन पहले उसने अपने पति को पूरी बात बता दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। एमपी नगर पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला मंडीदीप में रहती है। उसे चक्कर आने की बीमारी थी। वर्ष 2015 में महिला का पति और सास उसे लेकर एमपी नगर में दिलीप बुंदेला नाम के एक व्यक्ति के पास आए थे। उन्हें बताया गया था कि दिलीप बुंदेला नौकरी दिलाने का काम करता है साथ ही वह झाड़-फूंक का काम करता है। उसका दफ्तर विशाल मेगामार्ट के पास एक बहुमंजिला इमारत में है। वह झाड़-फूंक करने का काम भी करता है। पहली बार जब महिला वहां पर पहुंची तो दिलीप उसे दफ्तर के ही एक कमरे में ले गया तथा उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बलात्कार करने के बाद उसने महिला से कहा कि तुम्हें इलाज के लिए बार-बार आना पड़ेगा।

इसके बाद कुछ दिन में चक्कर की बीमारी खत्म हो जाएगी। साथ ही उसने धमकी भी दी कि अगर शारीरिक संबंध बनाने की बात किसी को बताई तो वह उसे बदनाम कर देगा। पिछले आठ साल में महिला कई बार दिलीप बुंदेला के दफ्तर पहुंची, जहां पर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। पिछले दिनों जब महिला की तबियत बिगड़ गई तो पति ने फिर से एमपी नगर चलने को कहा। इस बार महिला ने मना कर हुए दिलीप बुंदेला द्वारा उसका शारीरिक शोषण करने की बात बता दी। यह बात पता चलने के बाद पति महिला को लेकर थाने पहुंचा तथा बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया। एमपी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।