महिला को दिखा एलियंस का विमान! महिला ने शेयर किया वीडियो Video

218

महिला को दिखा एलियंस का विमान! महिला ने शेयर किया वीडियो Video

ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा क्या कहीं और जीवन है, और अगर है तो कैसा – वैज्ञानिकों के लिए ये अब तक बड़ा सवाल बना हुआ है.लियंस के अस्तित्व को लेकर शुरू से बहस चली आ रही है। कुछ लोग मानते हैं कि एलियंस होते हैं और कुछ लोगों का मानना है कि एलियंस जैसी कोई चीज नहीं होती। हालांकि कई लोगों ने एलियंस और यूएफओं देखने के दावे किए हैं।

अपने दावों को साबित करने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज भी पोस्ट किए। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि आज तक नहीं हो पाई है। इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कुछ लोग इसे एलियंस का यान यूएफओ बता रहे हैं। यह वीडियो एक यात्री ने हवाई जहाज की खिड़की से कैप्‍चर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हवा में एक सिलेंडर जैसी कोई चीज उड़ती नजर आ रही है।

हवाई जहाज की खिड़की से कैप्‍चर किया वीडियो:

न्‍यूयॉर्क निवासी मिशेल रेयेस अपनी बेटी के साथ हवाई जहाज से सफर कर रही थीं। हवा में उन्हें एक अनोखी चीज नजर आई, जिसका वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मिशेल को अंधेरे में एक लंबी अंडाकार चीज हवा में उड़ती हुई नजर आई। पहले तो मिशेल को लगा क‍ि शायद यह सिलेंडर होगा। लेकिन जब उन्‍होंने सोचा क‍ि स‍िलेंडर इतना ऊंचा कैसे उड़ सकता है, तो वे और भी डर गईं। उस वस्तु का साइज भी सामान्‍य सिलेंडर से कई गुना ज्‍यादा था।

कैसे होते हैं एलियन, करेंगे दुनिया खत्म?

 

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन को किया ईमेल:

मिशेल ने जो देखा उसके बारे में उन्होंने तुरंत फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन को ईमेल किया। वहीं मीडिया से बातचीत में मिशेल ने बताया कि जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके वीडियो में ऐसा कुछ है, जो पहले कभी नहीं देखा गया, तो उनसे रहा नहीं गया। मिशेल ने बताया कि वह बुरी तरह घबरा गई थीं। उन्हें लग रहा था क‍ि कहीं यह शहर पर हमले की साज‍िश तो नहीं। वहीं मिशेल ने बताया कि एडमिनिस्ट्रेशन ने उनके ईमेल पर कोई भी जवाब नहीं दिया। मिशेल ने बताया कि उनके पिता अमेर‍िकी नौसेना में हैं लेकिन उन्‍हें भी अंदाजा नहीं क‍ि यह क्‍या चीज है।

क्या कहा एक्‍सपर्ट्स ने:

वहीं तस्‍वीर देखकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि शायद यह कोई ड्रोन होगा। लेकिन कोई ड्रोन विमान के इतने करीब नहीं हो सकता। डिस्कवरी+ पर यूएफओ विटनेस के टीवी होस्ट बेन हेन्सन ने कहा कि उनकी टीम ने मिशेल के वीडियो का विश्लेषण किया और पाया कि यह वीडियो असली है और इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह बहुत स्‍पष्‍ट है क‍ि इसमें कुछ तो असामान्‍य है। इसकी जांच की जानी चाह‍िए। इसकी स्‍पीड भी काफी ज्‍यादा है। इसके बाद प्‍लेन में मौजूद कई और मह‍िलाओं ने इसे देखने का दावा किया। लेकिन अमेर‍िकी प्रशासन बार-बार इसे नकार रहा है।

Blackmail by Honeytrap:अश्लील वीडियो और हनीट्रैप में फंसे एचआर मैनेजर ने की खुदकुशी, 2 माह पहले ही हुई थी शादी