Won Gold : 12th नेशनल चैंपियनशिप 2025 में सहदेव जाट, यूनुस खान ने हासिल किया गोल्ड!

731

Won Gold : 12th नेशनल चैंपियनशिप 2025 में सहदेव जाट, यूनुस खान ने हासिल किया गोल्ड!

Ratlam : राष्ट्रीय कब्बड्डी प्रतिस्पर्था का आयोजन ग्वालियर में इंडियन गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें सृजन विद्यार्थी सहदेव जाट बेस्ट डिफेंडर और यूनुस खान को बेस्ट आल राउंडर परफार्मर के रूप में सम्मानित किया। दोनों विद्यार्थियों ने गोल्ड जीतकर संस्था व रतलाम शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

सृजन संस्था के प्राचार्य डॉ जे एस यादव ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ प्रोत्साहित किया साथ ही संस्था समन्वयक निसर्ग दुबे ने विद्यार्थियों को अंतरर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। खेल शिक्षिका ताहिरा खान के सानिध्य में विद्यार्थियों ने सफलता पूर्वक जीत प्राप्त की जिसका गर्व खेल शिक्षिका ने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।