World Environment Day 2025: प्रतिष्ठा और इंदौर लेखिका संघ द्वारा “पर्यावरण और हम” विषय पर रचनात्मक संगोष्ठी

759

World Environment Day 2025: प्रतिष्ठा और इंदौर लेखिका संघ द्वारा “पर्यावरण और हम” विषय पर रचनात्मक संगोष्ठी

पर्यावरण संरक्षण के महत्व से सभी को अवगत कराने और पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को जागरूक करने के मकसद के साथ हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है.  पर्यावरण है तो हम हैं और अगर पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तो हम भी चैन की सांस नहीं ले पाएंगे. पर्यावरण के इसी महत्व से सभी को अवगत कराने के लिए हर साल 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कराना है,पंडित दीननाथ व्यास स्मृति प्रतिष्ठा समिति एवं इंदौर लेखिका संघ इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में “पर्यावरण और हम” विषय पर रचनात्मकवर्चुअल  संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ इंदौर लेखिका संघ की संस्थापक डॉ.  स्वाति तिवारी ने प्रकृति और मानव शरीर 5 तत्वों से मिलकर बना है,इन्ही पञ्च तत्वों की प्रार्थना से  किया। आयोजन की अध्यक्षता करते हुए  उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में पर्यावरण शब्द को समझना बहुत ज़रूरी है, जहाँ पारिस्थितिकी संतुलन और स्थिरता प्रमुख चिंता का विषय बन गए हैं। “पर्यावरण” शब्द जीवन के हर पहलू में हमारे चारों ओर है, और इसका प्रभाव दूरगामी है, जो स्वास्थ्य और विकास से लेकर अर्थव्यवस्था और अस्तित्व तक हर चीज़ को प्रभावित करता है।,कोरोना काल में हम यह सब महसूस कर चुके हैं ,यह हमारा दायित्व है कि हम आगामी पीढ़ियों के चम्मच में पानी और पीठ पर सिलेंडर रखने से बचा सकें ,जल और वायू को साफ़ ,सुरखित और संरक्षित रखना होगा।
                    कार्यक्रम में इंदौर लेखिका संघ की अध्यक्ष विनीता तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया और अपना संस्मरण सुनाया। 24  लेखिकाओं ने पर्यावरण पर  केन्द्रित रचनाओं का पाठ किया। इस अवसर पर भोपाल की  शिक्षाविद अंजना नायर विशेष रूप से उपस्थित रही। बडॉ. दविंदर कौर होरा ,कुसुम सौगानी ,रूचि बागड़देव ,प्रभा जैन ,प्रभा तिवारी ,शोभारानी तिवारी , ऊषा सक्सेनाडॉ सुनीता श्रीवास्तव,.नीति अग्निहोत्री, मंगला सरोशे, अपर्णा खरे, डाॅ सुधा चौहान। ,रंजना शर्मा,उज्ज्वला , अचला गुप्ता,प्रेरणा सेन्द्रे, मनीषा खेडेकर, डॉ सुरेखा भारती,सुषमा व्यास पारिजात ,रानी नारंग , इत्यादि ने पर्यावरण को लेकर अपनी रचनाओं का पाठ किया कार्यक्रम में महिलाओं ने वैदिक परम्पराओं में भी पर्यावरण की रक्षा के बारे चर्चा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन लेखिका सुषमा व्यास राज निधी ने किया ,कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से पर्यावरण को बचाने और प्लास्टिक को जीवन से हटाने के संकल्प के साथ मनीषा खेडेकर के द्वारा प्रस्तुत पांच सूत्रीय शपथ  ली।

June 5, Environment Day : एक पेड़ का अवसान”

Vatsavitri Fast: वटसावित्री व्रत,एवं शनि जयंती और सोमवती अमावस्या