
World Record : नवयुवक मंडल के 150 सदस्यों द्वारा बनाई ऐतिहासिक 25 क्विंटल पुष्पों की रंगोली को मिले 2 विश्व रिकॉर्ड!
स्वर्गीय सुरेन्द्र जायसवाल की विरासत को सिंच रहें हैं, बेटे अश्विन जायसवाल!
Ratlam : शहर के स्टेशन रोड़ पर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में नवरात्रि पर्व के दौरान 1 अक्टूबर 2025 को विगत 40 वर्ष से निरंतर गरबा रास महोत्सव परम्परा का आयोजन इस वर्ष भी किया गया था। जहां 14 हजार वर्ग फुट मेदान में 150 सक्रिय सदस्यों की सक्रियता से रंगोली बनाई गई थी। यह रतलाम शहर के लिए एकता, कड़ी मेहनत और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन था। जिसे शहर के रहवासियों द्वारा बहुत ही सराहा गया था।
नवयुवक मंडल के सदस्यों ने इस अनुठी पहल के माध्यम से वर्ष 2025 में जारी परम्परा में एक नया अध्याय जोड़ते हुए ऐसी मनमोहक और नयनाभिराम रांगोली सजाई थी की जिसने भी देखा हेरान रहें बगैर नहीं रहा। बनाई गई रंगोली देवी मां की भक्ति और कला के प्रेम का प्रतीक थी। सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक इस अदभुत और नयनाभिराम रंगोली को बनाने में कड़ी मेहनत, समर्पण का समावेश रहा।
यह रंगोली जिन फुलों से सजाई गई थी उनकी एक-एक पंखुड़ी में 150 कलाकारों का समर्पण स्पष्ट झलकता था। नवयुवक मंडल की यह पहल प्रेरणादायी है और इस बात की ओर इंगित करती हैं कि इन कलाकारों ने सच्ची लगन और एकता से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महारथ हासिल की। वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रतलाम के नवयुवक मंडल का नाम दर्ज होना शहर के लिए एक उत्कृष्ट संदेश हैं।

आपको बता दें कि इस गरबा महोत्सव का प्रारंभ शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय सुरेन्द्र जायसवाल द्वारा आज से 40 वर्ष पूर्व किया गया था। जिनके द्वारा स्थापित इस गरबा महोत्सव और फूलों की रंगोली की परम्परा को आज कायम रखने में उनके बेटे अश्विन जायसवाल और उनकी टीम जुटी हैं और उनकी टीम द्वारा बनाई गई रंगोली को विश्व स्तरीय उपलब्धि हासिल हुई। नवरात्रि पर्व के दौरान 1 अक्टूबर 25 को नवयुवक मण्डल द्वारा फूलों की रंगोली बनाई गई थी। जो शहर के सभी मुख्य समाचार-पत्र की हेडलाइन बनी थी।
मंडल द्वारा रंगोली का फोटो वीडियो वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु भेजा गया था जिसे मंजूरी मिली और एक अविस्मरणीय कीर्तिमान स्थापित हुआ हैं। यह कलाकृति न केवल आकार में भव्य है, बल्कि एकता, समर्पण और सामूहिक प्रयास का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी हैं। इस अनूठी पहल के माध्यम से इस वर्ष अपनी परंपरा में एक नया अध्याय जोड़ा है। यह विशाल रंगोली देवी मां की भक्ति और कला के प्रति प्रेम का प्रतीक हैं।
इस अद्भुत कलाकृति को बनाने में कड़ी मेहनत और समर्पण हर फूल की एक-एक पंखुड़ी में झलकता हैं। यह आयोजन इस बात का प्रमाण हैं कि जब एक समुदाय एकजुट होता हैं तो कुछ भी असंभव नहीं होता। नवयुवक मंडल की यह पहल प्रेरणादायक हैं और इस बात को दर्शाती हैं कि सच्ची लगन और एकता से कठीन से कठीन मंजिल आसान हो जाती हैं!
बुधवार सुबह वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के जूरी मेंबर शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया ने नवयुवक मंडल के प्रमुख अश्विन जायसवाल को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र प्रदान किया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, समाजसेवी रमेश सोनी (पत्रकार), जन-अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, पार्षद रत्नदीप सिंह राठौर, चिराग असरानी, कमलेश जोशी, चेतन सिंह, मयंक तिवारी, नरेन्द्र अग्रवाल, राजू भाई, पूर्व पार्षद रंजीत सिंह परिहार, भरत, प्रदीप असरानी, पिंटू परिहार, मोनू वर्मा, राकेश शेखावत, छोटू राजपूत, निखिल प्रजापत, अनिकेत जैन, आकाश राजपूत आदि मौजूद थे!





