देश में कम उम्र वाले महापौर: महाराष्ट्र के डिप्टी CM फडणवीस 27 साल की उम्र में बने थे नागपुर के महापौर

छिंदवाड़ा के 31 साल के अनिल अहाके MP के सबसे कम आयु के महापौर बने

809

विपिन नीमा की खास रिपोर्ट

इंदौर। मात्र 41 साल की उम्र में अतिरिक्त महाधिवक्ता की नौकरी छोड़कर शहर सरकार के मुखिया बने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की नई पारी की शुरूआत बहुत ही धमाकेदार हुई। सबसे बड़ी उपलब्धि तो यह है कि हाल ही में सम्पन्न हुए निगम चुनाव में प्रदेश के 16 नगरों के महापौरों में पुष्य मित्र ने सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल की। इसी प्रकार छिंदवाड़ा के अनिल अहाके ने पूरे प्रदेश में सबसे कम उम्र में महापौर बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 31 साल की उम्र ने यह चुनाव 3547 मतों से जीतकर प्रथम नागरिक बनने का दर्जा हासिल किया। पूरे देश में कम उम्र में महापौर बनने वालों की बात करे तो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम लिया जाएगा। वे मात्र 27 साल की उम्र में नागपुर नगर निगम के महापौर बने। उनका कार्यकाल 1997 से 1999 तक रहा। इस सूची में कई और भी शामिल है।
————————————–
बड़ी जीत
छोटी जीत
————————————–
● प्रदेश में सबसे बड़ी जीत इंदौर महापौर ने दर्ज की। जबकि सबसे छोटी जीत बुरहानपुर की महापौर माधुरी पटेल की रही। उन्होंने 542 मतो से अपना चुनाव जीता।
● जीत के मामले में पुष्यमित्र ने कैलाश विजयवर्गीय, डॉ उमा शशी शर्मा, कृष्णमुरारी मोघे से बड़ी जीत हासिल की। वे दूसरे स्थान पर रहे। जबकि सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड तो मालिनी गौड़ के नाम है, जिन्होंने अर्चना जायसवाल को 2 लाख से भी ज्यादा मतो से हराया था।
● इंदौर के महापौर ने जितने वोटों से जीत (133497) हासिल की। लगभग उतने वोट से उज्जैन के पराजित कांग्रेस प्रत्याशी को (133504) मिले।

——————————
–◆ ये है देश में सबसे कम उम्र के महापौरों के नाम
——————————–
-● आर्य राजेंद्रनी
पार्टी – भाकपा
निगम – तिरुअनन्तपुरम नगर निगम
उम्र – 21 साल
वर्ष 2020
————-
-● सबिता बेगम
पार्टी – भाकपा
निगम – कोल्लम कारपोरेशन (केरल)
उम्र – 23 साल
वर्ष – 2000 – 2004
————
-● संजीव गणेश नायकी
पार्टी – राष्ट्रीवादी कांग्रेस पार्टी
निगम – नवी मुम्बई नगर निगम
उम्र – 23 साल
वर्ष – 1995 – 2009
———-
-● रेखा प्रियदर्शिनी
पार्टी – द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
निगम – सलेम सिटी नगर निगम ( तमिलनाडु)
उम्र – 24 साल
साल – 2006 – 2010
———–
-● मेकला काव्या
पार्टी – तेलंगाना राष्ट्र समिति
निगम – जवाहरनगर, नगर निगम, मेडचल तेलंगाना
उम्र – 26 साल
वर्ष – 2019
————–
-● देवेंद्र फडणवीस
पार्टी – भाजपा
निगम – नागपुर नगर निगम
उम्र – 27 साल
वर्ष – 1997 – 1999
———-
-● तस्नीम बानो
पार्टी- जनता दल ( सेक्युलर)
निगम – मैसूर नगर निगम
उम्र – 31 साल
वर्ष – 2020
————-
-● नूतन राठौर
पार्टी – भाजपा
निगम – फिरोजाबाद नगर निगम
उम्र – 31 साल
वर्ष – 2017
—————-
-● अनिल अहाके
पार्टी – कांग्रेस
निगम – छिंदवाड़ा नगर निगम
उम्र – 31 साल
वर्ष 2022