

Youth Sets Himself On Fire : थाना परिसर में युवक ने खुद को लगाई आग, डॉक्टरों ने किया इंदौर रेफर!
Ratlam : शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र परिसर में अजय पवार उर्फ अजय चोटी (35) नाम के युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गया उसे रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।
बता दें कि शुक्रवार रात अजय सिंह नशे की हालत में पेट्रोल और माचिस लेकर दीनदयाल नगर थाने पहुंचा था और दबाव बनाते हुए मुकेश व उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगा था, उसका कहना था कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं माना और बोतल से शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।