WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Zeeshan Siddiqui Cursed Congress : जीशान सिद्दीकी से कहा ‘राहुल गांधी से मिलना हो, तो 10 Kg वजन घटाओ!’  

राहुल गांधी की टीम भ्रष्टाचारी, लगता है पार्टी को खत्म करने के लिए काम कर रहे! 

813

Zeeshan Siddiqui Cursed Congress : जीशान सिद्दीकी से कहा ‘राहुल गांधी से मिलना हो, तो 10 Kg वजन घटाओ!’  

Mumbai : राहुल गांधी से मिलना हो, तो 10 किलो वजन कम करना होगा। ये बात राहुल गांधी के एक करीबी व्यक्ति ने मुंबई यूथ कांग्रेस के हटाए गए अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी से कही। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी की टीम भ्रष्टाचारी है। उन्होंने कहा कि लगता है जैसे वे पार्टी को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।

मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, लेकिन उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जमकर प्रशंसा की और उन्हें अपने पिता समान बताया। साथ ही बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसने जमकर सुर्खियां बटोरी।

सिद्दीकी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के एक करीबी व्यक्ति ने उनसे मिलने के लिए 10 किलो वजन कम करने को कहा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टीम तो पार्टी को खत्म करने में लगी है। ऐसा लगता है कि वह सामने वाली पार्टी से सुपारी ले ली कि हम पार्टी को खत्म कर देंगे।

उन्होंने कहा कि उनके आस-पास के लोग कैसे बात करते हैं, समझ नहीं आता। मुझे तब हटाया गया, जब मैं ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में चल रहा था। सिद्दीकी ने वायनाड सांसद की टीम को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि राहुल तो अपना काम अच्छे से कर रहे हैं, मगर वह नहीं समझ पा रहे हैं कि उनके लोग बहुत असभ्य हैं।