Zero Visibility at Airport : भोपाल एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, कोहरे ने फ्लाइट रोकी!

घने कोहरे से एयर ट्रैफिक प्रभावित, यात्री बहुत परेशान हुए!

160

Zero Visibility at Airport : भोपाल एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, कोहरे ने फ्लाइट रोकी!

Bhopal : बुधवार को अलसुबह से घना कोहरा छाया रहा। इसका असर सामान्य जनजीवन के साथ हवाई यातायात पर भी हुआ। आज दोपहर तक एक भी फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई है। सुबह कोहरे के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को सुबह तय समय पर राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचे सैकड़ों यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। पहले एक घंटे विलंब से आने को कहा गया, इसके बाद फ्लाइट का समय बढ़ता गया और वो साढ़े चार घंटे तक कर दिया गया। एक फ्लाइट तो कैंसिल ही कर दी गई।

राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। इस कारण जीरो विजिबिलिटी होने के कारण राजाभोज एयरपोर्ट पर एक भी फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।घने कोहरे की वजह से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर-भोपाल और आगरा फ्लाइट प्रभावित हुई है। सैकड़ों यात्रियों को ट्रेन से यात्रा करना पड़ रही है। वहीं घने कोहरे की वजह से ट्रेन भी विलंब से चल रही है।

फ्लाइट लेट होने के कारण और फ्लाइट को अचानक कैंसिल करने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। कई यात्री सुबह से एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। लेकिन जैसे ही उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिले, वे परेशान हो गए। अब कई यात्री ट्रेन से यात्रा करने का मन बना रहे हैं, लेकिन कोहरे की वजह से ट्रेनें भी विलंब से चल रही है। एयरपोर्ट पर बताया जा रहा है कि शाम तक विजिबिलिटी बढ़ जाने से फ्लाइट का आवागमन फिर से शुरू हो सकेगा।

इन फ्लाइट पर कोहरे का असर
एयर इंडिया की फ्लाइट AI,435 साढ़े चार घंटे विलंब से चल रही है। यह 11.45 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचने का अनुमान था। एयर इंडिया की एआई 435 फ्लाइट दिल्ली से भोपाल चार घंटे विलंब से चल रही है। यह फ्लाइट सुबह 7.15 बजे भोपाल में लैंड होती है। इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E, 6232 भी चार घंटे देरी से चली। यह फ्लाइट सुबह 8.15 बजे भोपाल आती है। दिल्ली से उड़ान भरकर इसके भी 12.15 बजे आने की संभावना जताई गई थी, पर नहीं आई।

इंडिगो एयरलाइंस की ही 6E,7469 जयपुर फ्लाइट और इंडिगो की 6E,2369 बेंगलुरु फ्लाइट भी 4 घंटे देरी से भोपाल पहुंचने वाली है। 6E,7469 जयपुर फ्लाइट सुबह 8:30 बजे भोपाल पहुंचती है। 6E,2369 बेंगलुरु फ्लाइट जो सुबह 9.15 बजे भोपाल लैंड होती है, यह भी विलंब से चल रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने 6e,7929 आगरा फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा घने कोहरे की वजह से यह फ्लाइट आज भोपाल नहीं पहुंची। यह फ्लाइट सुबह 11:45 पर आगरा से भोपाल आने वाली थी।