CM Will Also Participate in Rang Panchami Gair : रंगपंचमी की गेर में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, प्रशासन ने तैयारी पूरी की! 

कलेक्टर ने कहा 'यूनेस्को के मानकों के तहत गेर निकलेगी, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से नजर रखेंगे!'

875

CM Will Also Participate in Rang Panchami Gair : रंगपंचमी की गेर में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, प्रशासन ने तैयारी पूरी की! 

देखिए VDO : कलेक्टर आशीष सिंह ने क्या कहा! 

Indore : रंगपंचमी पर निकलने वाली पारंपरिक गेर में इस बार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। गेर को लेकर प्रशासन ने अपनी व्यवस्थागत तैयारी पूरी कर ली। गेर मार्ग के सुधार के साथ ही सभी आयोजकों को व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। गेर में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, इसलिए उनके प्रोटोकॉल के हिसाब से सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने साफ़ किया कि शहर की परम्परा को बनाए रखने और अतिथियों के सामने शहर की अच्छी छबि बने इसका ध्यान रखा जाएगा।

कलेक्टर ने जानकारी दी कि गेर में कोई भी गड़बड़ी हुई तो असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर के मुताबिक़ गेर के रास्ते के कुछ मकान मालिकों से चर्चा कर वहां अतिथियों को बैठाने की बात की गई है। जल्द ही ऐसे मकानों की सूची तैयार की जाएगी और इसे एक ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार गेर को पूरी तरह यूनेस्को के मापदंड के तहत निकालने की तैयारी है, ताकि अगले साल जब यूनेस्को की टीम गेर देखने आए तो उसे कोई खामी। गेर देखने आने वाले अतिथियों के बैठने की व्यवस्था भी यूनेस्को के मापदंड का हिस्सा है।

लम्बे समय से इंदौर की इस एतिहासिक गेर परंपरा को यूनेस्को में स्थान दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रंगपंचमी पर निकलने वाली इस पारंपरिक गेर में लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस दौरान किसी तरह के विवाद या फूहड़ता को रोकने के लिए पुलिस ने भी खासे बंदोबस्त किए हैं। शहर की छबि खराब करने वालों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी।