कर्नाटक चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है तो भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया

435

कर्नाटक चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है तो भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया

मध्य प्रदेश में भी इस साल के  अंत में चुनाव है। ऐसे में कर्नाटक चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है तो भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात की। उन्होने जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ।

मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ ही आतिबाजी की जा रही है। कांग्रेस के पक्ष में रूझान आने के बाद से ही कांग्रेस मुख्यालय पर नेता पहुंच रहे है। दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय में ढोल नगाड़ों पर नेता नाचते नजर आए। आतिबाजी की गई। नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट किया कि जय बजरंग ली, तोड़ दी 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाले भ्रष्टाचारियों की नली। जय बजरंग बली। कांग्रेस की तरफ से जीत कर्नाटक चुनाव की जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शाम 6 बजे कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।

13 May:आज परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई , दोनों साथ में मुंबई से दिल्ली पहुंचे

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा मुख्यालय में पहले की अपेक्षा चलह पहल कम है। नेता अभी भी रूझानों के बदलने की आशा में टीवी पर नजीते देख रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी कार्यालय में बैठकर चर्चा कर रहे है। अभी तक भाजपा की तरफ से कर्नाटक चुनाव पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

कमलनाथ का अब चंबल की ओर रूख, उपचुनाव में हारी हुई सीटों पर भी जाएंगे