Jinnah के घोर विरोधी व AMU के लिए जमीन दान देने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर University का शिलान्यास करेंगे PM

565
PM meeting with CM's : कोरोना मामले पर PM 4 बजे मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे 

Newdelhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर, 2021 को दोपहर लगभग बारह बजे अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। अलीगढ़ में खुलने वाला नया विश्वविद्यालय जिन्ना के घोर विरोधी माने जााने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर होगा।
UP के CM महंत योगी आदित्यनाथ ने 2019 में राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर अलीगढ़ में एक नया विश्वविद्यालय स्थापित करने का वायदा किया था। 14 सितंबर, 2019 को विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की गई थी।

AMU के लिए जमीन दान की थी राजा महेंद्र सिंह ने
राजा महेंद्र सिंह ने ही अलीगढ़ में विश्वविद्यालय खोलने के लिए अपनी जमीन दान की थी, लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के किसी भी कोने में उनका नाम अंकित नहीं है। इसी कारण यहां पर AMU का नाम बदलने के लिए काफी मांग उठती रहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए रास्ता निकाला। ऐसे में प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाब में महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया।

जमीन देने के बावजूद AMU में एक शिलापट तक नहीं, अब उन्हीं राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर योगी सरकार अलीगढ़ में बना रही यूनिर्वसिटी, PM रखेंगे ...

इस अवसर पर प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी होगा। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड तथा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के मॉडलों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

Also Read : District Hospital – Duty Doctor के साथ मारपीट, जानिए क्या है पूरा मामला

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के बारे में

इस विश्वविद्यालय को राज्य सरकार महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और सामाजिक सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के सम्मान में स्थापित कर रही है। विश्वविद्यालय की स्थापना अलीगढ़ की कोल तहसील के गांव लोधा और गांव मूसेपुर करीम जरौली में 92 एकड़ से अधिक रकबे की जमीन पर होगी। अलीगढ़ प्रखंड के 395 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होंगे।

प्रधानमंत्री 14 को जाट राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास - Sachhai Ki Awaaz Foundation

उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के बारे में

उत्तर प्रदेश में रक्षा औद्योगिक गलियारे की स्थापना की घोषणा प्रधानमंत्री ने 21 फरवरी, 2018 को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने के दौरान की थी। रक्षा औद्योगिक गलियारे के छह नोड–अलीगढ़, आगरा, कानपुर, चित्रकूट, झांसी और लखनऊ की योजना बनाई गई है। अलीगढ़-नोड के सिलसिले में भूमि आवंटन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 19 फर्मों को जमीन आवंटित कर दी गई है, जो इसके विकास के लिये 1245 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।

उत्तर प्रदेश के रक्षा औद्योगिक गलियारे से देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।