पति को कैंसर, नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी ने दिया इस्तीफा

26

पति को कैंसर, नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी ने दिया इस्तीफा

अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने पति को कैंसर होने का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

गबार्ड के पति को हाल ही में बोन कैंसर होने का पता चला है.

शुक्रवार को अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा, “उनकी ताक़त और प्यार ने हर चुनौती में मेरा साथ दिया है. मेरा विवेक ये नहीं कहता है कि वह इस लड़ाई का अकेले सामना करें और मैं इस डिमांडिंग और समय लेने वाले पद पर बनी रहूं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गबार्ड के इस फै़सले के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “गबार्ड ने अपने पद पर रहते हुए बेहतरीन काम किया है. हमें उनकी कमी महसूस होती रहेगी.”