CG : मनेन्द्रगढ़ उपजेल में रिश्वतखोरी का कथित वीडियो वायरल: मर्डर के आरोपी के परिजनों से मांगे पैसे

29

CG : मनेन्द्रगढ़ उपजेल में रिश्वतखोरी का कथित वीडियो वायरल: मर्डर के आरोपी के परिजनों से मांगे पैसे

                   राधे राधे बोलकर कैदियों के परिजनों से ली  रिश्वत

मनेन्द्रगढ़ उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी का 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। उन पर कैदियों को प्रताड़ित करने और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं।

वायरल वीडियो में संतोष तिवारी ‘राधे-राधे’ बोलते हुए रिश्वत के पैसे अपनी जेब में रखते दिख रहे हैं। विचाराधीन कैदी के परिजनों से करीब 1 लाख 30 हजार रुपये तक की वसूली की गई है।

इस गंभीर आरोप के बाद जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जेल अधीक्षक ने प्रहरी संतोष तिवारी को निलंबित कर दिया है।