
A Miracle of the Medical World: 5 दिन में महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, सभी की नॉर्मल डिलीवरी
मुरादाबाद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान भी है और भावुक भी. यहां एक मां ने 5 दिनों के भीतर 4 बच्चों को जन्म दिया. सबसे बड़ी बात यह रही कि चारों बच्चों की डिलीवरी नॉर्मल हुई. इस अनोखे मामले को डॉक्टर भी मेडिकल चमत्कार मान रहे हैं5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म देने वाली महिला संभल जिले के असमोली क्षेत्र की है. एक साथ चार बच्चों की मां बनी 31 वर्षीय अमीना की प्रेग्नेंसी हाई रिस्क कैटेगरी में लिस्ट थी. सबसे खास बात यह रही कि सभी बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ. बच्चों की डिलीवरी के बाद मां और चारों नवजात डॉक्टरों की निगरानी में हैं और सभी की हालत स्थिर है.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है, जहां एक 31 वर्षीय महिला ने 5 दिनों के भीतर 4 बच्चों को जन्म दिया है. यह पहला ऐसा मामला है जब पांच दिन के अंतराल में किसी महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है. प्रसूता की डिलीवरी कराने वाले डाक्टरों ने बताया कि शुरूआती जांच और अल्ट्रासाउंड में ही उन्हें पता चल गया था कि महिला के गर्भ में चार बच्चे पल रहे हैं.

जोखिम के बावजूद परिवार ने बच्चों को जन्म देने का फैसला किया
रिपोर्ट के मुताबिक दुर्लभ घटना तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल की है. डॉक्टरों के मुताबिक प्रसूता के परिवार को महिला के गर्भावस्था के जोखिम के बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन परिवार ने चारों बच्चों को जन्म देने का फैसला किया. अमीना की शुरुआती जांच में ही पता चल गया था कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं, जिसके बाद से अस्पताल की विशेष मेडिकल टीम लगातार महिला की निगरानी कर रही थी.

किसी महिला द्वारा 5 दिन में 4 बच्चों का जन्म देने का पहला मामला
गौरतलब है किसी महिला द्वारा 5 दिन चार बच्चों का जन्म देने का यह पहला मामला है. महिला को 6 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 9 मई को अमीना ने सामान्य प्रसव से एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद 14 मई को दोबारा प्रसव हुआ, जिसमें एक बेटा और दो बेटियों का जन्म हुआ. इस तरह कुल 5 दिन में चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं.अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मां और बच्चों की देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. महिला के पति आलिम ने बताया कि यह उनकी पहली डिलीवरी है और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का धन्यवाद भी किया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह अस्पताल में पहला ऐसा मामला है, जहां एक महिला ने सामान्य प्रसव से चार बच्चों को जन्म दिया है.
हॉस्पिटल के ICU में दूल्हे ने शादी की रस्में पूरी की,हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी दुल्हन





