World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक संस्था शब्द सागर समूह द्वारा “पर्यावरण चर्चा एवं पौधरोपण” कार्यक्रम संपन्न

53

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक संस्था शब्द सागर समूह द्वारा “पर्यावरण चर्चा एवं पौधरोपण” कार्यक्रम संपन्न

इंदौर, विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर शब्द सागर समूह द्वारा महालक्ष्मी मंदिर उद्यान परिसर, उषा नगर, इंदौर में “पर्यावरण चर्चा एवं पौधरोपण” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, पर्यावरण प्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

शीला चंदन द्वारा सरस्वती वंदना की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं लघुकथाकार डॉ. योगेन्द्रनाथ शुक्ल ने की। आपने कहा कि व्यक्ति पर तीन ऋण होते है जिसमें से एक प्रकृति ऋण है । बुद्धि विलास या पेरिस संवादों से प्रदूषण दूर नहीं होगा देश भर में चिपको आंदोलन, मिट्टी बचाओ आंदोलन होंगे और हम प्रकृति को ईश्वर की तरह सम्मान देंगे तभी हम प्राकृतिक संतुलन बना पाएंगे।

WhatsApp Image 2026 06 05 at 18.11.11

मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं ” हिंदी परिवार” के अध्यक्ष हरेराम बाजपेयी ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर ही हमें पर्यावरण की याद आती है । पानी के दुरुपयोग बहुत हो रहा है उसे रोकना अतिआवश्यक है । आपने अपनी कविता “एक पेड़ तुम लगाओ एक लगाए हम…” सुना कर पौधारोपण हेतु आव्हान किया ।
संस्था संरक्षक प्रो अखिलेश राव ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल वर्तमान की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।

WhatsApp Image 2026 06 05 at 18.11.12

शब्द सागर समूह की अध्यक्ष कल्याणी गुप्ता ‘कृति’ ने सभी अतिथियों, सहभागियों एवं सहयोगियों का स्वागत कर संस्था की साहित्यिक सामाजिक एवं पर्यावरण संबंधी गतिविधियों का विवरण देते हुए कहा कि साहित्यकार का धर्म केवल सृजन नहीं अपितु संवेदनाएं जागृत करना भी है,छोटे प्रयास ही बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं मंदिर उद्यान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदीप नवीन, मुकेश तिवारी, देवेंद्रसिंह सिसौदिया,अरुण अपेक्षित,संध्या ब्यावर,सुब्रतो बोस,श्याम जी,राजेश मकवाना, डॉ.पूनम ज्वैल ,शीला चंदन,रमा गुप्ता एवं अन्य साहित्यकार व पर्यावरणविद उपस्थिति थे । कार्यक्रम का संचालन स्वाति सिंह राठौर साहिबा ने किया,आभार प्रदर्शन सचिव शशि चंदन ने किया ।

इंदौर लेखिका संघ ने दिवंगत शायर पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र को कुछ इस तरह दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि /