महिला तस्कर से पकड़ा 3.10 लाख रुपए का 10 किलो गांजा

34

महिला तस्कर से पकड़ा 3.10 लाख रुपए का 10 किलो गांजा

भोपाल।भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला गांजा तस्कर को पकड़ा है। इसके पास से कुल 10.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख 10 हजार रुपए बताई जा रह है। महिला तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि यह गांजा कहां से लाई थी और कहां सप्लाई करने जा रही थी। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि एमपी नगर के समीप एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर टीम मौके पर पहुंची और महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सीताबाई कुछबंदिया उम्र 50 साल बताया। उसके पास मिले थैले की तलाशी में 10 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ।