WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रायसेन के कांग्रेस नेता डॉ. शर्मा सहित 1000 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

WhatsApp Image 2023 10 17 At 1.09.38 PM

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रायसेन के कांग्रेस नेता डॉ. शर्मा सहित 1000 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर रायसेन जिले के बेगमगंज के कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, कद्दावर किसान नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रवि शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रायसेन जिले के एक हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

WhatsApp Image 2023 10 17 at 1.09.37 PM

इस अवसर पर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक श्री रामपाल सिंह एवं रायसेन जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा उपस्थित थे।