1986 बैच: IPS Couple Controversy : पत्नी ने पालतू कुत्ते के इलाज के खर्च के लिए हंगामा किया

1078
IPS Couple Controversy

1986 बैच:  IPS Couple Controversy : पत्नी ने पालतू कुत्ते के इलाज के खर्च के लिए हंगामा किया

 

Bhopal : Special DG Police (IPS) पुरुषोत्तम शर्मा (Suspended) और उनकी पत्नी प्रिया शर्मा के बीच कल एक बार फिर नए सिरे से विवाद हो गया। बताते हैं कि प्रिया शर्मा अपने पालतू कुत्ते का खर्चा लेने पुरुषोत्तम शर्मा के घर थी, लेकिन, वहां विवाद बढ़ गया।

करीब चार घंटे तक दोनों के बीच झगड़ा हुआ, इसके बाद पुरुषोत्तम शर्मा ने बागसेवनिया थाने में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वे इन दिनों पत्नी से अलग अलकापुरी (बागसेवनिया) में रहते हैं।उन्होंने आरोप है कि पत्नी ने घर पहुंचकर हंगामा किया है।

साथ ही रास्ता रोकने और पैसे के लिए अड़ीबाजी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पत्नी पालतू कुत्ते के इलाज के लिए खर्च मांगने आई थी। हंगामे की खबर सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

स्पेशल DG पुरुषोत्तम शर्मा (Suspended) और उनकी पत्नी के बीच लम्बे समय से विवाद है। हालात इतने बिगड़ गए कि मामला कोर्ट में है। पत्नी प्रिया शर्मा और उनके बीच सितम्बर 2020 में एक महिला को लेकर भारी विवाद हुआ था और नौबत मारपीट(IPS Couple Controversy )तक पहुंच गई थी।

IPS Couple Controversy

इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। सरकार ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की थी, तभी से पत्नी प्रिया शर्मा उनसे अलग रह रही हैं।इस दौरान पुलिस पत्नी को समझाने की कोशिश करती रही लेकिन वह नहीं मानी। करीब चार घंटे तक पुरुषोत्तम शर्मा के घर के बाहर हंगामा चलता रहा है।

दरअसल, निलंबित आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा बागसेवनिया थाना क्षेत्र के अलकापुरी में रहते हैं। वहीं, विवाद की वजह से उनकी पत्नी अलग रह रही है।

पुलिस के अनुसार निलंबित आईपीएस की पत्नी प्रिया शर्मा दोपहर 12 बजे के करीब अलकापुरी स्थित घर पहुंची थी। दरवाजा नहीं खुलने पर पर उसने बवाल शुरू कर दिया।

IPS Couple Controversy
IPS Couple Controversy

पुरुषोत्तम शर्मा ने थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि प्रिया शर्मा ने घर पहुंचकर हंगामा किया, उनका रास्ता रोका और पैसे के लिए धौंस दी।

पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रिया शर्मा को हल्ला मचाते देख पुलिस को सूचना दे दी थी। बागसेवनिया के TI संजीव चौकसे महिला स्टाफ के साथ मौके पर आए थे। वे बमुश्किल प्रिया शर्मा को समझा पाए।

1986 बैच के आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा का विवादों से पुराना नाता है। सितंबर 2020 में उनकी पत्नी ने एक महिला एंकर के घर पर रंगेहाथों पकड़ा था। वीडियो सामने आने के बाद काफी बवाल हुआ था। शर्मा ने अपनी पत्नी की पिटाई भी की थी।

Dowry Harassment : करोड़पति की बेटी को प्रताड़ित किया, धीमा जहर दिया