
Sanjay Jaju Assumes Charge as Telangana CS: वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय जाजू ने तेलंगाना के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला, भोपाल के हैं संजय
हैदराबाद: Sanjay Jaju Assumes Charge as Telangana CS: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय जाजू ने तेलंगाना के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला लिया है। उन्होंने के रामकृष्ण राव (IAS:1988:TG) का स्थान लिया, जो सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने पर कल सेवानिवृत्त हो गए।
पदभार संभालने के तुरंत बाद, जाजू ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।
संजय जाजू को मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने से पहले राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से तेलंगाना कैडर में वापस बुलाया गया था।
अपनी वापसी से पहले, वे उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (डीओएनईआर) में सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था।
जाजू फरवरी 2029 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इससे तेलंगाना में मुख्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल सबसे लंबा हो जाएगा।
सरकार ने मुख्य सचिव के पद के अलावा, उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। वे उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में उद्योग एवं निवेश प्रकोष्ठ का विशेष प्रधान सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
बता दें कि संजय जाजू भोपाल के हैं। दो दिन पहले वे भोपाल आए और मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के पहले अपनी मां से आशीर्वाद प्राप्त किया।





