2 policemen Suspended: अपने पुरुष मित्र के लिए अन्य महिला को पिटने वाली कांस्टेबल सस्पेंड, अन्य मामले में हेड कांस्टेबल भी सस्पेंड

734
Suspend

2 policemen Suspended: अपने पुरुष मित्र के लिए अन्य महिला को पिटने वाली कांस्टेबल सस्पेंड, अन्य मामले में हेड कांस्टेबल भी सस्पेंड

रीवा: अपने पुरुष महिला को पिटने वाली कांस्टेबल को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। एक अन्य मामले में एक हेड कांस्टेबल को भी सस्पेंड किया गया है।

रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने विश्वविद्यालय थाना में पदस्थ महिला आरक्षक साइन बानो उर्फ साईं खान को सस्पेंड कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला आरक्षक ने बीते दिनों सतना जाकर पुरुष मित्र की खातिर सिंधी कैंप में रहने वाली महिला को थाना लाकर पिटाई की थी।

एसपी विवेक सिंह ने महिला आरक्षक को सस्पेंड करते हुए उसकी जांच CSP को सौंपी है।

एक अन्य मामले में SP ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। ड्यूटी से अश्लील बातें करने वाले रायपुर कर्चुलियान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष सिंह को निलंबित किया गया है। शनिवार को यह मामला सामने आया था। शिकायत प्राप्त होने पर पर डीएसपी पाठक को जांच सौंपी गई थी।

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसपी द्वारा यह कार्रवाई की गई है।