2 करोड़ कैश , 5 आलीशान कोठियां, 13 प्लॉट मिलने के बाद इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट का इंजीनियर गिरफ्तार!

69

2 करोड़ कैश , 5 आलीशान कोठियां, 13 प्लॉट मिलने के बाद  ट्राइबल डेवलपमेंट का इंजीनियर गिरफ्तार!

                            सरकारी इंजीनियर निकला धनकुबेर

इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA) के एक असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) से जुड़ी नौ जगहों पर एक साथ छापा डालते हुए ओडिशा विजिलेंस ने  बड़ी कारवाही की।आरोप है कि इंजीनियर ने अपनी नौकरी के दौरान अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति जमा की थी।और छापे के दौरानकरोड़ों का कैश, सोना और प्रॉपर्टी मिली है।

भुवनेश्वर, ओडिशा विजिलेंस ने शनिवार को कंधमाल जिले के बालीगुडा में इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA) के एक असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) से जुड़ी नौ जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति (DA) के मामले में की गइ है सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस का टेक्निकल विंग पता लगाई गई इमारतों और प्लॉट की माप और मूल्यांकन कर रहा है। छापेमारी के दौरान, भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी के कर्मचारियों ने आरोपी से 2,66,400 रुपये नगद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, अलग-अलग बैंकों में दो लॉकर और बैंक डिपॉजिट भी ज़ब्त किए, जिनकी गिनती की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि उसकी अवैध संपत्ति की सही कीमत का पता मूल्यांकन के बाद ही चलेगा।.

odisha vigilance raid 1

1999 में 6000 रुपये महीने की लगी थी नौकरी

सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस की टेक्निकल विंग मिली इमारतों और प्लॉट की माप और मूल्यांकन कर रही है। सूत्रों के अनुसार, उनकी अवैध संपत्ति की सही कीमत का पता मूल्यांकन के बाद ही चलेगा। एक साथ कई जगहों पर तलाशी लेने के लिए दो अतिरिक्त SP, पांच DSP, छह इंस्पेक्टर और दूसरे सहयोगी कर्मचारियों को काम पर लगाया गया। बेहरा ने 16 अगस्त, 1999 को नबरंगपुर जिले में 6,000 रुपये की मासिक सैलरी पर जूनियर इंजीनियर (सिविल) के तौर पर सरकारी नौकरी शुरू की थी। 12 फरवरी को उन्हें असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर प्रमोट किया गया और कंधमाल जिले के बालीगुडा में ITDA में पोस्ट किया गया। वे तब से वहीं काम कर रहे हैं।

navbharat times 1 navbharat times

एक दिन पहले ही करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद की गई थी, जिसमें दो करोड़ रुपये से अधिक नकद, पांच बहुमंजिला इमारतें, 14 उच्च मूल्य के भूखंड, 500 ग्राम सोने के आभूषण और 45 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि शामिल थी।जिसके आधार पर आज गिरफ्तार कर लिया गया .सतर्कता विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, कंधमाल जिले के बालीगुडा में एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (आईटीडीए) में कार्यरत सहायक अधिशासी अभियंता बैकुंठ नाथ बेहेरा को उनकी आय के वैध स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।