2 More Days of Such Heat : अभी 2 दिन और MP में ऐसी ही रहेगी गर्मी, फिर तापमान गिरेगा!

छतरपुर का बिजावर सबसे गर्म रहा और पचमढ़ी सबसे ठंडा!

289
2 More Days of Such Heat

2 More Days of Such Heat : अभी 2 दिन और MP में ऐसी ही रहेगी गर्मी, फिर तापमान गिरेगा!

Bhopal : गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के उत्तरी एवं पूर्वी क्षेत्र के शहरों में शुक्रवार को जबरदस्त गर्मी रही। ल नौतपा के 7वें दिन भी प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे रहे। सबसे अधिक तापमान छतरपुर के बिजावर में 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, शिवपुरी में तापमान 47 डिग्री दर्ज हुआ। तीसरा सबसे गर्म शहर निवाड़ी का पृथ्वीपुर रहा। यहां तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। 2 जून को नौतपा की समाप्ति के साथ प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और गरज-चमक की स्थिति बनेगी।

छतरपुर का बिजावर सबसे गर्म रहा
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान छतरपुर के बिजावर में दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश के 12 शहरों में अधिकतम तापमान 45 से लेकर 47.1 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। प्रदेश के टॉप-10 गर्म शहरों में खजुराहो, दतिया, सिंगरौली, नौगांव, सीधी, ग्वालियर और सतना भी शामिल हैं। खजुराहो में 46.5 डिग्री, दतिया में 46.4 डिग्री, सिंगरौली में 46.3 डिग्री, नौगांव में 46 डिग्री, सीधी में 45.8 डिग्री, ग्वालियर में 45.7 डिग्री और सतना में पारा 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। इन जिलों में लू भी चली।

IMG 20240601 WA0019

सबसे कम तापमान पचमढ़ी का रहा
पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा। बाकी शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। भोपाल में 42.4 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, जबलपुर में 43.7 डिग्री और उज्जैन में तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इस गर्मी का कारण गर्म हवाएं
राजस्थान और गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन, दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में लू से राहत मिली। मौसम का यह मिजाज दो दिन और बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की जाएगी।

2 जून के बाद प्रदेश में मानसून की पूर्व की गतिविधियों में भी तेजी आने की संभावना है। हवा के साथ नमी आने से प्रदेश के कई जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज-चमक होगी। कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने से लू से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। केरल में मानसून आने का असर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देगा।