WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जिले के युवा संगम मेले में 234 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ

673
WhatsApp Image 2025 02 20 At 20.00.28

जिले के युवा संगम मेले में 234 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ

गरोठ में सम्पन्न हुआ युवा संगम – रोजगार मेला

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर/ युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटशिप मेले का आयोजन शासकीय महाविद्यालय, गरोठ प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रान्तों की 10से अधिक कंपनियां मौजूद थी। जिसमें मदरसन सूमी सिस्टम प्रा. लिमिटेड गुजरात, टाटा बैटरीज़ पुणे, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मंदसौर, माइक्रो लोगी प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, मां चामुंडा एंटरप्राइजेज, आईआईएसडी गुड़गांव, गैल इंडस्ट्रीयुट ऑफ़ स्केल गुना, राजस्थान टैक्सटाइल भवानी मंडी, ईप्का लेबोरेटरी रतलाम एवं आर आर पॉवर कम्पनिया आदि मौजूद थी।

WhatsApp Image 2025 02 20 at 20.00.27

रोजगार मेले में इसमें 414 युवाओं का पंजीयन किया गया तथा 234 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किये गए। वहीं स्वरोजगार हेतु उपस्थित आठ विभागों के 04 हितग्राहियों एवं 10 स्वयं सहायता समूहों को लगभग 50 लाख रुपए के लोन वितरित किया गया।

WhatsApp Image 2025 02 20 at 20.00.28 1

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा डॉ विजय पाटीदार, गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ मनुप्रिया विनीत यादव अन्य सभी जनप्रतिनिधियों, जिला रोजगार अधिकारी श्री मुकेश मोर्य, विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, पत्रकार मौजूद थे।