WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कृषि उपज मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में प्रदेश भर में व्यापारियों की हड़ताल, 23 जून को मंडी में कृषि उपज का क्रय-विक्रय रहेगा बंद

9
WhatsApp Image 2026 06 20 At 19.38.41

कृषि उपज मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में प्रदेश भर में व्यापारियों की हड़ताल, 23 जून को मंडी में कृषि उपज का क्रय-विक्रय रहेगा बंद

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश भर की समस्त कृषि उपज मंडियों में उपज क्रय – विक्रय पर मंडी शुल्क वृद्धि को लागू करने का निर्णय किया है इसका विरोध मंदसौर नीमच जावरा शामगढ़ पिपलिया मंडी मल्हारगढ़ जावद मनासा सहित अन्य स्थानों के व्यापारी संगठनों ने किया है और सांसद विधायक को ज्ञापन सौंपा गया और मंडी शुल्क वृद्धि को वापस लिये जाने की मांग उठाई है । इस क्रम में व्यापारी संगठनों ने आगामी 23 जून मंगलवार को प्रदेश भर की कृषि उपज मंडियों में क्रय विक्रय बंद कर विरोध कर सामूहिक हड़ताल की घोषणा की है ।

इस तारतम्य में मंदसौर कृषि उपज मंडी सचिव श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया कि सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति, मध्यप्रदेश द्वारा मंडी शुल्क को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए जाने के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन के अंतर्गत 23 जून 2026 (मंगलवार) को प्रदेश की समस्त कृषि उपज मंडियों में एक दिवसीय व्यापार बंद (हड़ताल) का आह्वान किया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त आह्वान के समर्थन में दशपुर मंडी व्यापारी संघ मंदसौर अध्यक्ष मनोज जैन एवं पदाधिकारियों द्वारा भी आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया है कि 23 जून 2026 को मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में समस्त व्यापारीगण हड़ताल में भाग लेंगे तथा मंडी परिसर में कृषि उपज का क्रय-विक्रय पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

मंडी सचिव ने जिले के समस्त कृषक बंधुओं, व्यापारी बंधुओं एवं हम्माल-तुलावटी बंधुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि 23 जून 2026 (मंगलवार) को अपनी कृषि उपज कृषि उपज मंडी प्रांगण मंदसौर में विक्रय हेतु नहीं लाएं, जिससे अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।