पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने सै 24 मजदूर घायल

1086

खरगोन: जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र के काकड़िया गांव के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने सै 24 मजदूर घायल हो गये। जिसमे 7 गंभीर घायलो को भगवानपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रारम्भिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया। अनियंत्रित होकर सड़क पर वाहन के पलटी खाने से अफरातफरी का महौल हो गया था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 24 घायलो को भगवानपुरा अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है की पिपल्याबावड़ी गांव से खरगोन के पास उमरखली और भसनेर गांव में मजदूरी के लिये ग्रामीण जा रहे थे। इस दौरान सडक हादसा हुआ। हलाकि बडा हादसा टल गया। बताया जा रहा है की करीब 60 से अधिक मजदूर वाहन में सवार थे। 7 गंभीर में से 5 को फेक्चर होना बताया जा रहा है।