हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम 12 जून 26 को!

35

हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम 12 जून 26 को!

Bhopal : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम 12 जून 2026 को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल की और से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संबंधित विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

मंडल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की हैं कि वे निर्धारित समय पर वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त करें।यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी की गई!