WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राॅयल हाॅस्पिटल के निःशुल्क शिविर में 253 मरीजों की हुई जांच

WhatsApp Image 2023 04 23 At 6.07.50 PM 696x392

राॅयल हाॅस्पिटल के निःशुल्क शिविर में 253 मरीजों की हुई जांच

Ratlam : राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर के ग्राम सालाखेड़ी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।इस शिविर में सालाखेड़ी एवं आसपास के क्षेत्र के 253 रहवासियों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।शिविर का शुभारंभ रॉयल होस्पिटल के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया एवं सालाखेड़ी क्षेत्र के दशरथ जोकचंद,हिम्मत जाट,सुभाष जोकचंद की उपस्थिति में हुआ।शिविर के आयोजन के लिए सरपंच लाखन जाट एवं ग्राम सचिव गीता धाकड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

3 घन्टे के शिविर में सालाखेड़ी एवं आसपास ग्राम के रहवासियों का रॉयल होस्पिटल के 3 डाॅक्टर्स की टीम डाॅ.शमशूलहक, डॉ.आशिता ठाकुर एवं डॉ.वेद जैन ने परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श दिया।शिविर में डॉक्टरों की टीम की और से आमजनों को विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाईयां वितरित की गईं।इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर,शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई।कोरोना महामारी से जागरुकता के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया।साथ ही मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ.सीपी.जोशी,प्रशासक दिनेश राज पुरोहित,संजीत परिहार, कपिल केरोल,सिस्टर उर्मिला पाटीदार,दीपेंद्र शर्मा,कृष्णा शर्मा,योगेश शर्मा,बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।